Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ईदुलजुहा के अवसर पर नमाज के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

सवाई माधोपुर:- जिले में 17 जून को ईदुलजुहा का त्यौहार मनाया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव ने ईदुलजुहा के अवसर पर अदा की जाने वाली नमाज के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

 

 

उपखण्ड मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर को सामान्य चिकित्सालय के पीछे ईदगाह पर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट खण्डार को कस्बा खण्डार, उपखण्ड मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर को मलारना डूंगर के लिए, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बौंली को कस्बा बौंली, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौथ का बरवाड़ा एवं विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा को कस्बा चौथ का बरवाड़ा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

 

 

Duty magistrate appointed during namaz on the occasion of Eid Ul Adha in sawai madhopur

 

 

 

इसी प्रकार तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को ईसरदा, शिवाड़, सारसोप के लिए, तहसीलदार सवाई माधोपुर को शेरपुर खिलचीपुर के लिए, तहसीलदार खण्डार को छाण, जैतपुर के लिए, तहसीलदार मलारना डूंगर को मलारना चौड़, बहतेड़, पीलवा एवं शेषा के लिए, तहसीलदार बौंली को खिरनी, पीपलवाड़ा, पीपलदा के लिए एवं विकास अधिकारी सवाई माधोपुर को सूरवाल, करमोदा, बजरिया (जामा मजिस्द) के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

 

 

 

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को उनके अधनीस्थ कार्यरत तहसीलदार/नायब तहसीलदार के माध्यम से अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव व कानून एवं शांति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर सतर्क रहते हुए जिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !