Thursday , 23 April 2026
Breaking News

त्यौहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर:- त्यौहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में 17 जून को ईदुलजुहा का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

 

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पर सर्व समाज के बुजुर्गों द्वारा लगाम लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि त्यौहार के अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को सांप्रदायिकता रूप देने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें, ताकि कोई भ्रामक अफवाह न फैले।

 

 

 

It is the collective responsibility of all of us to maintain communal harmony during festivals District Collector Sawai Madhopur

 

 

 

उन्होंने नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह को ईदुलजुहा के त्यौहार के अवसर पर पूर्व तैयारी कर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने त्यौहार के दिन निर्बाध जल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए है। साथ ही सवाई माधोपुर शहर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए समुचित प्रबंधन करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना को दिए है।

 

 

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ममता गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर अनावश्यक भ्रामक एवं साम्प्रदायिकता फैलाने वाले संदेशों को शेयर, लाइक एवं फोलों करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उन पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

 

 

उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से आज की युवा पीढ़ी को साइबर क्रा*इम में संलिप्त होने से रोकने का आग्रह करते हुए कहा कि जिले में बढ़ते साइबर क्रा*इम के मामलों को रोकने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कलक्टर ने शांति समिति के सदस्यों से पुराने अनुभवों के आधार पर सुझाव मांगे तथा कहा कि समिति के सुझाव प्रशासन के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगे। इस पर समिति के सभी सदस्यों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं जिला कलक्टर के समाने रखी।

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार मीना, तहसीलदार मुकेश कुमार अग्रवाल, शांति समिति सदस्या असरार अहमद, अली मोहम्मद, डॉ. नगेन्द्र शर्मा, महेश छाबड़ा, अफजल अली, मुख्त्यार अहमद, अनिल कुमार जैन, रामदयाल वर्मा, नाथूलाल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !