Sunday , 7 June 2026
Breaking News

10 मिनट में सामान की डिलीवरी के मामले पर राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट कर 10 मिनट डिलिवरी की गारंटी खत्म होने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा है कि, आज देश के गिग वर्कर के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन सबके लिए गुड न्यूज है और गुड न्यूज ये है कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद ब्लिंकइट और जेप्टो जैसे क्विक कॉमर्स कंपनियां अब 10 मिनट की डिलीवरी की ब्रांडिंग हटाएंगे।

 

Raghav Chadha thanked the central government for the delivery of goods within 10 minutes.

 

उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद भी कहा है। एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह कदम डिलीवरी राइडर्स और सड़कों पर चलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ महीनों में मैंने सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स से बात की है। कई लोग जरूरत से ज्यादा काम कर रहे हैं, कम पैसे पा रहे हैं और एक अव्यावहारिक वादे को पूरा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, और मैं हर गिग वर्कर से कहना चाहता हूं कि आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !