Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024, नतीजे 23 नवम्बर को

जयपुर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राज्य के 7 विधानसभा क्षेत्रों में झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी के उपचुनाव का परिणाम 23 नवम्बर को घोषित होगा। प्रदेश के 7 जिला मुख्यालयों झुंझुनू, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, उदयपुर व डूंगरपुर पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के संबंध में सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है।
Rajasthan Assembly by-election-2024, results on 23 November
महाजन ने गुरुवार को सभी 7 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों को निर्धारित प्रोटोकाल और प्रक्रिया की पालना करने, त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना के रुझानों तथा परिणामों की जानकारी समय-समय पर साझा करने के लिए मीडिया सेंटर का संचालन करने सहित व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ईटीपीबी की गिनती के लिए 39 टेबल:
महाजन ने बताया कि 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गणना शुरू होगी।  सेवा नियोजित मतदाताओं द्वारा तथा होम वोटिंग के जरिए डाले गए मतों की गिनती के लिए क्रमश: 39 और 28 टेबल स्थापित की गई हैं। राज्य के 7 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा नियोजित मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (इटीपीबीएमएस) के जरिए कुल 5,465 मतपत्र जारी किए गए हैं।
इनमें से 23 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से पहले संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) को प्राप्त होने वाले समस्त ईटीपीबी मतपत्रों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। महाजन ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन श्रेणियों के कुल 3,127 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा के जरिए मताधिकार का उपयोग किया है।
ईवीएम मशीनों से मतों की गणना सुबह 8.30 बजे से:
ईवीएम मशीनों से मतों की गणना सुबह 8.30 बजे से शुरू की जाएगी। इसके लिए 98 टेबल स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 141 राउंड में ईवीएम मशीनों से मतों की मतगणना होगी। मतदाताओं की संख्या के आधार पर 18 से 22 राउंड में मतों की गिनती होगी। झुंझुनू और सलूम्बर विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम मतों की गिनती 22-22 राउंड में, रामगढ़ की 21 राउंड में, देवली-उनियारा और खींवसर विधानसभा क्षेत्रों की गिनती 20-20 राउंड में, दौसा एवं चौरासी के ईवीएम मतों की गिनती 18-18 राउंड में पूरी होगी।
मतगणना कक्षों में बिना अनुमति प्रवेश नहीं:
महाजन ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना स्थलों पर किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति के कमरे में प्रवेश करने या छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए राज्य पुलिस से साथ ही, केन्द्रीय पुलिस सुरक्षा बलों, आरएसी और पुलिस होमगार्ड कार्मिकों को भी तैनात किया गया है। मतगणना के दिन सम्बंधित विधानसभा क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है।
मतगणना प्रक्रिया की 360 डिग्री वीडियोग्राफी:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना से पहले ईवीएम मशीनों के सीयू, वीवीपैट मशीनों और संबंधित दस्तावेजों को स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर काउंटिंग हॉल तक लाने और मतगणना पश्चात वापस स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाने की कार्यवाही की निर्बाध सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित की जाएगी। इस अवधि की सीसीटीवी कवरेज उम्मीदवार अथवा उनके एजेंट मतगणना हॉल में टीवी/ मॉनिटर पर देख सकेंगे। काउंटिंग हॉल में संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा या वीडियोग्राफी से दिनांक और समय की मोहर के साथ कवरेज की जाएगी।
मतगणना स्थल पर ट्रेंड-टीवी पर भी जारी होंगे रुझान:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिकृत मीडियाकर्मियों के लिए मतगणना केंद्र पर एक पृथक कक्ष में मीडिया सेंटर बनाया गया है, जहां पर कम्प्यूटर स्क्रीन एवं इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मीडिया कर्मियों के लिए आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किए गए हैं। मतगणना स्थल पर मीडियाकर्मियों को मतगणना के नवीनतम रूझान एवं परिणाम से अवगत कराने के लिए मीडिया सेंटर में एलईडी स्क्रीन पर आयोग की आईटी एप्लिकेशन ट्रेंड-टीवी के माध्यम से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई है। इससे मीडियाकर्मियों को एक ही स्थान पर मतगणना के नवीनतम रूझान एवं परिणाम उपलब्ध होंगे।
आमजन को उपचुनाव की मतगणना के रूझान एवं परिणाम से अवगत कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट-(https://ceorajasthan.nic.in/) पर भी लिंक दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की राउंडवाइज सूचना उपलब्ध रहेगी. मतगणना की समाप्ति के पश्चात सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों का परिणाम विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप ‘वोटर हेल्पलाइन एप’ पर भी मतगणना के रूझान एवं परिणाम उपलब्ध रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !