Monday , 14 September 2026
Breaking News

धर्म अलग, मानवता एक! सिम्पोजियम में शांति, न्याय और सद्भाव पर जोर

सवाई माधोपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ओर से एक निजी होटल मे “वर्तमान समय की चुनौतियाँ और पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाएँ” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर सामाजिक, नैतिक एवं मानवीय चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विचार रखे।

 

Religions differ, humanity is one Symposium emphasizes peace Jammat e islami hind sawai madhopur Vikalp times

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द (Jamaat-e-Islami Hind) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर मुहम्मद सलीम इंजीनियर (Engineer Muhammad Salim) ने की। उन्होंने कहा कि आज की चुनौतियों का समाधान केवल कानून और भौतिक विकास से संभव नहीं है। समाज में मानवीय मूल्यों, नैतिकता, न्याय, करुणा और परस्पर सम्मान को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं को शांति, न्याय, भाईचारे और सह-अस्तित्व के लिए मार्गदर्शक बताया।

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द राजस्थान (Rajasthan) के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद नाज़िमुद्दीन ने धार्मिक एवं सामाजिक विभाजन को कम करने के लिए संवाद और एक-दूसरे को समझने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इंसाफ, सद्भाव, सेवा और नैतिक जीवन जैसे मूल्य विभिन्न समुदायों को जोड़ने का काम करते हैं।

मानव धर्म आश्रम के महात्मा धनी आनंद जी ने कहा कि धर्म का उद्देश्य इंसान को बेहतर बनाना और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव स्थापित करना है। उन्होंने सभी धर्मों की श्रेष्ठ शिक्षाओं को अपनाने और एक-दूसरे की आस्थाओं का सम्मान करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को हेमराज पटेल, इंदरजीत दुबे, प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र मीणा तथा उलेमा फोरम राजस्थान के संयोजक मौलाना सरफ़राज़ फलाही ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा चुनौतियों का सामना टकराव से नहीं, बल्कि संवाद, शिक्षा, नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी सद्भाव से किया जा सकता है।

सिम्पोजियम में विभिन्न धर्मों एवं सामाजिक वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच संवाद बढ़ाना और पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं के मानवीय एवं सामाजिक पक्ष पर चर्चा को आगे बढ़ाना था। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !