Monday , 14 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के सभी 6 नगरीय निकायों-सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी (Gangapur City), खण्डार (Khandar), बौंली (Bonli), बामनवास (Bamanwas) और वजीरपुर (Wazirpur) में सोमवार को निर्धारित मतगणना (Election Counting) केंद्रों पर मतगणना संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम (IAS Kanaram) के निर्देशन में सभी रिटर्निंग अधिकारियों (एसडीएम) एवं उनकी टीमों ने शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना प्रक्रिया पूरी कराई।

 

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

 

मतगणना के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्वाचन नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। मतगणना पूरी होने के बाद सभी 6 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुव्यवस्थित एवं त्वरित मतगणना के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में जुटे सभी अधिकारियों और कार्मिकों का आभार जताया।

सवाई माधोपुर नगर परिषद:

सवाई माधोपुर नगर परिषद (Sawai Madhopur) की मतगणना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में हुई। कुल 60 वार्डों के परिणाम में भाजपा ने 33 वार्ड, कांग्रेस ने 18 वार्ड और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की।

खण्डार नगर पालिका:

खण्डार नगर पालिका (Khandar Nagar Palika) की मतगणना राजकीय महाविद्यालय, खण्डार में संपन्न हुई। यहां कुल 25 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने 12 वार्ड, कांग्रेस प्रत्याशियों ने 10 वार्ड और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 वार्डों में जीत हासिल की।

बौंली नगर पालिका:

बौंली नगर पालिका (Bonli Nagar Palika) की मतगणना राजकीय महाविद्यालय, बौंली में हुई। 25 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस को 11 वार्डों में जीत मिली, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

गंगापुर सिटी नगर परिषद:

गंगापुर सिटी नगर परिषद (Gangapur City Nagar Parishad) की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर सिटी में हुई। कुल 60 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने 27 वार्ड, भाजपा ने 17 वार्ड और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की।

वजीरपुर नगर पालिका:

वजीरपुर नगर पालिका (Wazirpur Nagar Palika) की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर में हुई। कुल 25 वार्डों में कांग्रेस ने 10 वार्ड, भाजपा ने 9 वार्ड और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 6 वार्डों में जीत हासिल की। वहीं, वार्ड संख्या 14 से कांग्रेस प्रत्याशी पूरणमल बैरवा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

बामनवास नगर पालिका:

बामनवास नगर पालिका (Bamanwas Nagar Palika) की मतगणना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास में हुई। कुल 20 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने 9 वार्ड, भाजपा ने 7 वार्ड और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !