Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शीतल देवी ने दुनिया की नंबर एक तीरंदाज को हराकर जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: भारत की शीतल देवी ने विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। दक्षिण कोरिया के ग्वांग्जू में हो रही इस प्रतियोगिता में शीतल देवी ने महिला कम्पाउंड ओपन फाइनल में तुर्की से आने वालीं दुनिया की नंबर एक पैरा तीरंदाज ओजनूर क्यूर गिर्डी को 146-143 से हराया है। गिर्डी तीन बार की विश्व चैम्पियन और 2024 पेरिस पैरालंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इस चैंपियनशिप में यह शीतल देवी का तीसरा मेडल है।

Sheetal Devi defeated the world number one archer to win the gold medal.

इससे पहले शीतल और सरिता ने कंपाउंड महिला ओपन टीम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा शीतल ने तोमन कुमार के साथ मिलकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। शीतल देवी को फरवरी, 2025 में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2024 में बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह अवॉर्ड उन्हें भारत की सबसे कम उम्र की पैरालंपिक पदक विजेता के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए दिया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !