Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में मेगा म्यूजिकल नाइट में सिंगर कैलाश खेर के गानों पर झूमेंगे युवा

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस और बाघ महोत्सव समारोह 17 से 19 जनवरी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस को बाघ महोत्सव एवं अमरूद महोत्सव के रूप में मनाने के विषय में जिला कलक्टर काना राम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान जिला कलक्टर काना राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल, उप निदेशक कृषि आत्मा अमर सिंह, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने अमरूद मोहत्सव पोस्टर का विमोचन भी किया।

 

Singer Kailash Kher will perform in Sawai Madhopur

 

जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि 17 से 19 जनवरी, 2026 तक तीन दिवसीय आयोजन श्रृंखला के अंतर्गत सवाई माधोपुर की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, खेल, पर्यावरण चेतना, कृषि नवाचार और जनसहभागिता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्सव के माध्यम से जिलेवासियों सहित देशी-विदेशी पर्यटको को सवाई माधोपुर जिले की कला, संस्कृति एवं गौरव से रूबरू कराया जाएगा।

 

तीन दिवसीय बाघ महोत्सव का कार्यक्रम स्वरूप:

जिला कलक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि उत्सव के प्रथम दिन, 17 जनवरी को कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9 बजे रणथंभौर दुर्ग में श्री त्रिनेत्र गणेश भगवान की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे दशहरा मैदान में फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं लाइव आर्ट कैंप, दोपहर 12 बजे में गणेशधाम/अटल सेवा केंद्र खिलचीपुर में परम्परागत खेल कठपुतली-शो तथा सांय 5 बजे रामेश्वर घाट, खण्डार में दीपदान का आयोजन किया जाएगा।

 

 

इसी प्रकार, उत्सव के दूसरे दिन, 18 जनवरी को प्रातः 8 बजे लवकुश वाटिका चौथ का बरवाड़ा में नेचर वॉक, प्रातः 10 बजे पुलिस लाइन में फुटबॉल मैच, प्रातः 11 दशहरा मैदान में अमरूद महोत्सव का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान में कन्हैया एवं पद दंगल तथा सांय 7 बजे दशहरा मैदान में राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 

मेगा म्यूजिकल नाइट में सिंगर कैलाश खेर के गानों पर झूमेंगे युवा:

उत्सव के तीसरे दिन, 19 जनवरी को प्रातः 9 बजे नगर परिषद परिसर में सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रातः 10 बजे शहर सवाई माधोपुर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन दोपहर 2 में दशहरा मैदान, समस्त निजी एवं राजकीय विद्यालयों में सवाई माधोपुर को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण सांय 6 बजे दशहरा मैदान में कैलाश खेर द्वारा मेगा म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्र के युवाओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद हैं।

 

 

अमरूद महोत्सव 2026:

सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस पर पंच गौरव अन्तर्गत 18 और 19 जनवरी को अमरूद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला 2026 के तहत दशहरा मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला कलक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरूद महोत्सव कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मार्गदर्शन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं खेती को लाभकारी स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस दो दिवसीय आयोजन में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक किसानों की सहभागिता संभावित है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 15 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में 20 हजार से अधिक किसानों द्वारा अमरूद की व्यवसायिक खेती कर 4 लाख मैट्रिक टन वार्षिक उत्पादन किया जा रहा है। जिसका अनुमानित वार्षिक मूल्य लगभग 6 अरब रुपये है।

 

उन्होंने बताया कि अमरूद महोत्सव में 150 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएगी। इनमें अमरूद की विभिन्न किस्मों, अमरूद तथा अन्य प्रसंस्करण उत्पादों, पौधों और उत्पादों की प्रदर्शनी, श्रेष्ठ उत्पादकों का सम्मान, कृषि यंत्रीकरण का जीवंत प्रदर्शन, कृषि कार्यों का लाइव डेमो, स्मार्ट फार्मिंग मॉडल, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, हाईटेक बागवानी, पशुधन एवं सहायक गतिविधियां, कृषि स्टार्टअप के डेमो, एफपीओ सहभागिता तथा कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किए जाएंगे।

 

काना राम ने बताया कि आईसीएआर, कृषि विज्ञान केंद्र, एपीडा, सीआईपीएचईटी लुधियाना, सीआईएसएच लखनऊ, हिसार कृषि विश्वविद्यालय सहित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों के वैज्ञानिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने जिलेवासियों, किसानों एवं पर्यटकों से अपील की कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर सवाई माधोपुर की सांस्कृतिक, पर्यटन एवं कृषि पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दें। इस अवसर पर सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !