Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नाबालिग से छेड़छाड़ कर रिकाॅर्डिग वायरल करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर रिकाॅर्डिग वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार पुत्र सांवलराम मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने एवं महिला एव बालकों सम्बन्धी अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सीताराम प्रजापत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली एवं मीना मीणा वृत्ताधिकारी वृत्त बौंली के सुपरविजन में थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम शिवपाल सिंह हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट में फरार आरोपी मुकेश कुमार पुत्र सांवलराम निवासी पूनेता को गिरफ्तार किया गया।

 

The accused of molesting a minor and making the recording viral was arrested in bonli

 

गत 18-10-2023 को नाबालिग पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना बौंली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर उसकी ऑडियो रिकाॅर्डिग वायरल कर दी है। जिस संबध में थाना बौंली पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। तफ्तीश के दौरान आरोपी विजेन्द्र मीना निवासी पुनेता को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मुकेश मीना से तफ्तीश जारी है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी हरलाल सिंह, शिवपाल सिंह हैड कांस्टेबल, महेन्द्र कांस्टेबल, लोकेश कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !