Sunday , 7 June 2026
Breaking News

14 फरवरी को पुलवामा शहीदों की शहादत को करेंगे नमन 

न्यू पेंशन स्कीम एंप्लॉयीज फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं एक्स पैरा मिलिट्री फोर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को जिले के कर्मचारी अधिकारी जिला मुख्यालय सहित खंड मुख्यालयों पर न्यू पेंशन एम्पलाँयज फेडरेशन आँफ राजस्थान के बैनर तले पुलवामा शहीदों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

 

 

संगठन के जिला आई टी प्रभारी ओम प्रकाश मीना ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन से जुडे़ कार्मिक कैण्डल मार्च कर पुलवामा हमले के शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेंगे।

 

tribute will be paid to the martyrs of Pulwama on 14 February in sawai madhopur

 

गौरतलब है कि तत्कालिन सरकार द्वारा 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त देश की सीमाओं सहित अशांत क्षेत्रों में चाक-चैबंद सुरक्षा करते हुए दिन-रोज शहीद होने वाले सीआरपीएफ, बीएसएफ, असम राइफल, सीआईएसएफ, आइटीबीपी, एसएसबी, एसपीजी, एसएसएफ जैसे अर्धसैनिक बलों के जवानों की पुरानी पेंशन योजना छीन कर शेयर बाजार आधारित म्यूच्यूअल फंड स्कीम थोप दी गई है। जोकि सरासर अन्याय है जबकि नवीन पेंशन योजना, पुरानी पेंशन योजना के मुकाबले राज्य एवं केंद्र सरकारों पर ज्यादा आर्थिक भार डाल रही है।

 

इसी प्रकार नगर परिषद के खैरदा क्षेत्र से सेवा भावी युवा पार्षद नीरज मीना ने बताया कि खैरदा में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए केण्डल जलाकर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। नीरज ने सभी देशभक्त युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !