Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सोमवार से कोविड-19 वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का टीकाकरण होगा शुरू

जिले में कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के तहत दूसरी डोज का टीकाकरण सोमवार 15 फरवरी से किया जाएगा। प्रथम चरण में 16 एवं 18 जनवरी को जिन्हे टीकाकरण किया था, उनको सोमवार 15 फरवरी से दूसरी डोज का टीकाकरण किया जाएगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण की दूसरी डोज उन लाभार्थियों को लगाई जाएगी, जिनके प्रथम चरण में 16 एवं 18 जनवरी को टीकाकरण किया गया था। इसके साथ ही 15 फरवरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग के कार्मिकों को भी टीकाकरण की प्रथम डोज लगाई जाएगी।

 

Vaccination of second dose of Covid-19 vaccination will start from Monday

16 फरवरी को केवल उन हैल्थकेयर वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी, जिनका कोविन सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्रेशन पूर्व से है, लेकिन किसी कारण से उनका वैक्सीनेशन एक बार भी नहीं हुआ है। इसी प्रकार 17 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों का प्रथम डोज का टीकाकरण किया जाएगा। दिनांक 19 फरवरी को अंतिम मॉप-अप राउंड होगा, जिसमें हैल्थकेयर वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को शामिल किया जाएगा सोमवार को दूसरी डोज का टीका लगवाने वालों में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, पीएमओ डॉ. बीएल मीना, डॉ. दिनेश गुप्ता, आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, बीसीएमएचओ सहित चिकित्साधिकारी एवं कार्मिक शामिल है। सीएमएचओ ने बताया कि टीकाकरण के लिए लाभार्थियो को समय एवं स्थान के संबंध में मैसेज एवं सूचना पहुंचेगी। इसी के आधार पर लाभार्थी टीकाकरण के लिए अपने लिए निर्धारित समय पर पहुंचे। वैक्सीन के संबंध में किसी प्रकार का भय, भ्रम एवं संशय नहीं रखे वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !