जिला मुख्यालय से करीब 4-5 किमी की दूरी पर स्थित जीनापुर में पिछले 3 दिनों में हुई बारिश से गांव के मुख्य मार्ग में पानी भर गया । पानी की निकासी नहीं होने की वजह से लोगों को करीब एक फिट पानी में होकर निकलना पड रहा है। जीनापुर निवासी बाबू लाल ने बताया कि रोड के सामने किसी खेत वालों ने मिट्टी डाल दी है। जिसकी वजह से जीनापुर जाने वाले रास्ते में बारिश का पानी भर गया। मुख्य रास्ते में पानी भरने की वजह से लोगों के आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। मुख्य मार्ग की भारी समस्या को देखते हुए आज जीनापुर के निवासियों ने रोड के सामने से मिट्टी हटवाने और पानी की निकासी को लेकर जिला कलेक्टर के.सी.वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं जीनापुर निवासी गणपत लाल ने बताया की अभी बारिश शुरू ही हुई है। हल्की फुलकी बारिश आने से जीनापुर रास्ते का ये हाल हो गया है तो बारिश के दिनों में तो यहाँ से निकलना मुश्किल हो जाएगा। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है। कि खेत वालों ने रोड पर जो मिट्टी डलवाई है उसे हटवाया जाए एवं पानी निकासी के लिए कॉलोनी में नालियां बनवाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग पर जल्द करवाई नहीं की गई तो रोड जाम कर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा ।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया