Friday , 10 July 2026
Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर बना काल, युवक की सिर फटने से मौ*त

जयपुर: जयपुर (Jaipur) के सांगानेर (Sanganer) सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वाटिका सिटी के पास अ*वैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से एक युवक की दर्दनाक मौ*त हो गई। टायर फटने के तेज प्रेशर से एक्सल पर लगा लोहे का कवर उखड़कर करीब 10 फीट दूर जा रहे युवक के सिर में जा लगा। हादसे में युवक का सिर फट गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।

Gravel Mining tractor trolley Accident sanganer jaipur 10 May 26

सूचना मिलने पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। पुलिस ने श*व को मोर्चरी में रखवाया है। हेड कॉन्स्टेबल राम सिंह ने बताया कि मृ*तक की पहचान विनोदीलालपुरा निवासी रोहित धानका (19) के रूप में हुई है।

रोहित रविवार सुबह करीब 8 बजे वाटिका बस स्टैंड से पैदल जा रहा था। इसी दौरान वाटिका से रिंग रोड की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद लोहे का कवर हवा में उछलकर सीधे रोहित के सिर में जा लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Vanshika Garg Jaipur Case family issues an open warning to the government of Rajasthan Jaipur Vikalp Times

वंशिका ह_त्याकांड: जन्मदिन पर छलका परिवार का दर्द, परिवार ने सरकार को दी खुली चेतावनी

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर क्षेत्र से लापता होने के बाद मृ*त मिली …

Birthday News Road Accident lalsot kota mega highway bundi 10 July 26 vikalp times

जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची मौ*त की खबर, ट्रक की टक्कर में दंपती की मौ*त

कोटा/बूंदी: बूंदी (Bundi) जिले के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क …

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !