Saturday , 11 July 2026
Breaking News

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत, 7,500 की घूस लेते कांस्टेबल चढ़ा ACB के हत्थे

जयपुर: (Jaipur) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगंज थाना में तैनात एक कांस्टेबल (Constable) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट भेजने के बदले परिवादी से रिश्वत मांग रहा था।जानकारी के अनुसार परिवादी ने अपने, पत्नी और बच्चे के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।

ACB action constable police passport verification jaipur news 26 May 26 - Vikalp Times

पासपोर्ट सत्यापन की जिम्मेदारी रामगंज थाने के कांस्टेबल सीताराम मीणा के पास थी। आरोप है कि कांस्टेबल ने वेरिफिकेशन रिपोर्ट क्लियर करने के बदले 30 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में मामला 9 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल पहले ही 1500 रुपए ले चुका था। इसके बाद जैसे ही उसने शेष 7500 रुपए की रिश्वत राशि ली, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस निरीक्षक रामजीलाल और उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी (ACB Trap) ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Vanshika Garg Jaipur Case family issues an open warning to the government of Rajasthan Jaipur Vikalp Times

वंशिका ह_त्याकांड: जन्मदिन पर छलका परिवार का दर्द, परिवार ने सरकार को दी खुली चेतावनी

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर क्षेत्र से लापता होने के बाद मृ*त मिली …

Birthday News Road Accident lalsot kota mega highway bundi 10 July 26 vikalp times

जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची मौ*त की खबर, ट्रक की टक्कर में दंपती की मौ*त

कोटा/बूंदी: बूंदी (Bundi) जिले के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क …

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !