Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पटवारी को रि*श्वत लेते पकड़ा

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए मुकेश चौधरी पटवारी, पटवार हल्का सनोदिया, तहसील सरवाड़, जिला अजमेर को परिवादी से 8 हजार रुपये की रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की हैल्पलाइन नं. 1064 पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पैतृक कृषि भूमि का विरासत का नामान्तकरण खोलने की एवज में आरोपी मुकेश चौधरी पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रि*श्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

 

Acb ajmer traps patwariAcb ajmer traps patwari

 

 

 

 

जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद उप अधीक्षक पुलिस रूपसिंह द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश चौधरी पटवारी को परिवादी से 8 हजार रुपये की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है।

 

 

मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !