Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने की टीबी उपचार सेवाओं की समीक्षा

प्रदेश में सुचारू रूप से हो रही टीबी दवाओं की आपूर्ति, स्थानीय स्तर पर खरीद कर उपलब्ध करवाई जा रही दवा
राजस्थान में टीबी रोग के उपचार में उपयोग आने वाली सभी आवश्यक दवाइयों की सुचारू आपूर्ति की जा रही है। विगत दिनों कुछ समय के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय औषधियों की केन्द्र से आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित प्रबंधन कर दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टीबी संक्रमितों का प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार सुनिश्चित किया जाए।
इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए सकंल्पबद्ध होकर टीबी संक्रमण की पहचान व उपचार सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार से कुछ समय के लिए दवाओं की आपूर्ति प्रभावित होने पर भी प्रदेश में बफर स्टॉक के माध्यम से टीबी उपचार के लिए दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही, स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को टीबी की दवा खरीदने के लिए प्राधिकृत किया गया और इसके लिए आवश्यक बजट भी जारी किया गया।
दवा खरीद के लिए स्वीकृत किए 8 करोड़ रुपये-
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि अप्रैल एवं मई माह में केन्द्र सरकार से 4-एफडीसी की करीब 1 लाख टेबलेट तथा 3-एफडीसी की करीब 1 लाख 3 हजार टेबलेट्स की आपूर्ति की गई। इसी प्रकार जिलों में स्थानीय स्तर पर अप्रैल और मई माह में करीब 5 लाख 75 हजार टेबलेट्स की खरीद की गई। दवा खरीद के लिए करीब 8 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति के लिए राज्य सरकार ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। अब प्रदेश में टीबी दवा की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
Additional Chief Secretary Shubhra Singh reviewed TB treatment services
वैकल्पिक दवाओं से भी सुनिश्चित किया उपचार-
सिंह ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम की नियमित समीक्षा की जा रही है। जहां भी दवाओं की उपलब्धता से संबंधित समस्या सामने आई, वहां तत्काल प्रभाव से दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। स्थानीय स्तर पर खरीद के साथ ही जिन जिलों में अधिक मात्रा में दवा उपलब्ध थी, वहां से अन्य जिलों को दवा की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। चिकित्सकों द्वारा टीबी के उपचार में उपयोग में आने वाली अन्य वैकल्पिक दवाओं के माध्यम से भी रोगियों का उपचार सुनिश्चित किया गया।
सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार से प्राप्त सभी आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति एवं दिशा-निर्देश के अनुसार गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को प्राप्त इनडेंट के अनुसार दवाओं की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, टीबी पहचान व उपचार सेवाओं की गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये हैं।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !