Saturday , 5 September 2026
Breaking News

असम का मोइदाम वर्ल्ड हेरिटेज साइट लिस्ट में हुआ शामिल

नई दिल्ली: यूनेस्को (UNESCO) की वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी (World Heritage Site) ने असम (Assam) के मोइदाम (Moidams) को 43वें विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Sites) के रूप में शामिल करने का ऐलान किया है। मोइदाम (Moidam) असम के अहोम राजवंश (Ahom Culture) के समय में, छोटी पहाड़ियों पर श*वों को दफ*नाने की एक पद्धति थी। इस बारे में यूनाइटेड नेशंस इन इंडिया (United Nation in India) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के लिए यह बहुत ही खुशी और गर्व की बात है। चराइदेव स्थित मोइदाम (Charaideo Maidam) अहोम संस्कृति के गौरव का बखान करते हैं।

Assam's Moidams included in World Heritage Site list

उम्मीद है कि अब और भी ज्यादा लोग अहोम संस्कृति के बारे में जानेंगे। खुशी है कि मोइदाम को विश्व धरोहर स्थल (World Heritage) की सूची में शामिल किया गया है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी इस अवसर पर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए खुशी व्यक्त की है।

मोइदाम के यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने को उन्होंने गर्व की बात बताया है। फोर्ब्स इंडिया वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार भारत में इस समय कुल 42 विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं। अब असम के मोइदाम के इस लिस्ट में शामिल होने के बाद यह संख्या 43 हो गई है। 1983 में भारत से सबसे पहले आगरा किले को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया था।

 

 

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !