Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बोले- ‘मुझे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना’

नई दिल्ली: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा है कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पवन सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने के लिए वह बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं। पवन सिंह ने एक्स पर लिखा है कि मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज से बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

 

Bhojpuri star Pawan Singh said, 'I will not contest the Bihar Assembly elections'.

 

 

बीते महीने पवन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था कि पवन सिंह के बीजेपी में आने से एनडीए को फायदा होगा। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा था कि पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में एक बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में सक्रियता से एनडीए की जीत के लिए काम करेंगे।

 

 

 

बीजेपी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने यहां की उम्मीदवारी छोड़कर बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। बिहार में एनडीए के दलों के बीच सीटों की साझेदारी में काराकाट लोकसभा सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा के हिस्से में आई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

Strait of Hormuz is under Iranian control and its toll tax must be paid Iran

‘होर्मुज ईरान के कब्जे में है और इसका टोल टैक्स तो चुकाना ही होगा’- ईरान

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका (America) और ईरान (Iran) …

Queen of melody Asha Bhosle is no more

नहीं रहीं सुरों की मलिका आशा भोसले, संगीत जगत में शोक

मुंबई: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में निधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !