Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नगर परिषद प्रशासन आचार संहिता की आड़ में उड़ा रहे है सरकारी आदेशों की धज्जियां

नगर परिषद प्रशासन आचार संहिता की आड़ में उड़ा रहे है सरकारी आदेशों की धज्जियां | तबादला होने के बावजूद नहीं किया दो कार्मिकों को रिलीव

सवाई माधोपुर 15 मार्च। (राजेश शर्मा)। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर 10 मार्च से प्रभावी हुई आदर्श आचार संहिता की आड़ में सरकारी आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है।

nagar parishad sawai madhopur news code of conduct violation loksabha elections 2019
परिषद प्रशासन की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत की जिला मुख्यालय पर जबरदस्त चर्चा है, कि नगर परिषद के आला अधिकारी व सभापति के चहेते दो कर्मचारी जिनका स्वायत्त शासन विभाग ने आचार संहिता लागने के एक दिन पूर्व आदेशों की प्रतिक्षा में रखते हुऐ निदेशालय स्वायत्त शासन में उपस्थिति देने के आदेश के साथ तबादला कर दिया था जिनको आचार संहिता लगने की आड़ लेकर आज तक कार्यमुक्त नहीं किया है।
घटनाक्रम के अनुसार स्वायत्त शासन विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने 9 मार्च 2019 को आदेश क्रमांक प.1ग( ) का/ एसएमई/ डीएलबी/ 19/ 4136, दिनांक 9.3.19 के जरिये नगर परिषद सवाई माधोपुर में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर बहुचर्चित स्वास्थ्य निरीक्षक गजेन्द्र सिंह व कनिष्ठ सहायक विकास शर्मा को एपीओ कर निदेशालय में उपस्थिति देने के आदेश जारी किये थे। आदेश में यह बात भी स्पष्ट लिखी हुई है कि ये कार्मिक इस आदेश के द्वारा अपने वर्तमान पद से स्वतः कार्यमुक्त माने जायेगें, तथा बिना कोई कार्यग्रहण काल का उपयोग किये अविलम्ब अपने नवीन पद पर कार्यग्रहण करेगें।
आदेशों के अनुसार दोनों कार्मिकों को बिना किसी औपचारिकता के निदेशालय में उपस्थिति देनी चाहिए थी, लेकिन वे आज दिनांक तक नगर परिषद सवाई माधोपुर में ही कार्य कर रहे हैं।
इस सारे घटनाक्रम पर शुक्रवार को पत्रकारों ने आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र यादव से चर्चा की तो उन्होने कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के बारे में कोई ठोस जवाब नहीं दिया, ना ही कोई ठोस कारण बताया पर उन्होंने कहा कि उन्हे यह आदेश देर से प्राप्त हुऐ थे, इस कारण वे अब जिला निर्वाचन अधिकारी से मार्गदर्शन मांग रहे हैं। जैसा उन्हे वहाँ से मार्गदर्शन मिलेगा उचित निर्णय करेगें। दोनों कार्मिकों के कार्यमुक्त ना होने पर खुद भी अच्छा नहीं मान रहे हैं।
ऐसी चर्चा है कि दोनों कार्मिकों को और नगर परिषद प्रशासन को 9 मार्च की शाम को ही पता चल गया था कि इन्हे एपीओ कर निदेशालय लगाया है, लेकिन सभापति ने जानबूझकर आयुक्त पर दबाव बनाकर कार्यमुक्त नहीं करने दिया। जबकि आचार संहिता 10 मार्च को सांय से प्रभावी हुई थी।
अब मामला आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी के बीच का है कि वे दोनों इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं। ये बात बिल्कुल सही है कि ये दोनों कार्मिक अपनी कार्यप्रणाली को लेकर काफी चर्चित हैं, और आमजन व पार्षदों में भी इनके प्रति भारी आक्रोष है। चर्चा तो यहाँ तक भी है कि सवाई माधोपुर विधायक भी इन कार्मिकों को बचाने में मदद कर रहे हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !