Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिले के अंतिम छोर पर पहुंचा जिला प्रशासन

बनास नदी से घिरे खिदरपुर जादौन में जिला कलक्टर ने की रात्रि चौपाल

सवाई माधोपुर:- आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान व निराकरण करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरूवार को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत खिदरपुर जादौन में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनकर सड़क, बिजली, स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

 

ग्रामीणा ने जिला कलक्टर को अवगत कराते हुए कहा कि खिदरपुर जादौन चारो ओर से बनास नदी से घिरा होने के कारण वर्षा ऋतु में करीब 4 माह तक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।  गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी हेतु नाव की सहायता से बमुश्किल नदी के पार पहुंचाया जाता है। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

 

 

District administration reached the last end of Sawai Madhopur

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करवाने के लिए ब्लॉक सीएमएचओ को शीघ्र प्रस्ताव बनवाकर भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत 334 नल कनेक्शनों के विरूद्ध 39 कनेक्शन होने की शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए जेईएन दीप सिंह मीना को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की तुरन्त प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के निर्देश भी जेईएन दीप सिंह मीना को दिए।

 

 

 

कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्य को बीच में बंद करने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित फर्म को विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को प्रदान किए है। वहीं ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में विद्युत आपूर्ति नहीं होने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खम्भों व ढीलों तारों को कसवाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों की मांग पर वर्षा से पूर्व गांव में थ्री-फेस कनेक्शन करवाने का आश्वासन दिया।

 

 

 

 

ग्रामीणों ने आंधी-तूफान से हुई हानि की भरपाई हेतु मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई, जिस पर जिला कलक्टर ने पटवारी व तहसीलदार के माध्यम से मुआवजा हेतु आवेदन भिजवाने की बात कहीं। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने की मांग पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना को पात्र लोगों को चिन्हित कर जांच उपरान्त प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मनरेगा कार्य करने के इच्छुक ग्रामीणों के नाम नोट कर सभी को मनरेगा के तहत काम दिलवाने हेतु निर्देशित किया।

 

 

 

जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर पशुधन सहायक, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी सहित अन्य ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में पशु चिकित्सा सुविधाओं पर संतुष्ठी व्यक्त की गई। उन्होंने उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा को आंगनबाड़ी कार्यकताओं के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पोषाहार की गुणवत्ता की जानकारी लेने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत को तहसील व जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए खण्डार-तालड़ा मुख्य सड़क का प्रस्ताव बनाकर कर राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहाक अभियंता बबलू राम मीना को दिए। रात्रि चौपाल में सरपंच रामकथा गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लाखन सिंह, तहसीलदार खण्डार धर्मेन्द्र तसेरा, ग्राम विकास अधिकारी राजाराम मीना, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी, पटवारी, पीएचईडी, विद्युत विभाग के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीण भी रहे मौजूद।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !