Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जलभराव वाले क्षेत्र में नहीं लें सेल्फी

सवाई माधोपुर: परिवर्तित बजट 2024-25 में सवाई माधोपुर जिले के लिए की गई घोषणाओं, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, निर्माणाधीन कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

 

जिला कलक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम के दौरान नदी, नालों, तालाबों में असावधानी के कारण होने वाली दुघर्टनाओं की पुर्नावृति रोकने के लिए आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद एवं पंचायतों द्वारा विशेष सुरक्षा के उपाय किए जाए व तालाबों, नालों, रपट आदि पर चैतावनी बोर्ड लगाए जाए।

 

 

Do not take selfie in waterlogged area in sawai madhopur

 

 

 

वहीं उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पर्याप्त दवाओं, जांच व अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को सभी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नदी, नालों, तालाबों, एनिकट आदि जलभराव वाले क्षेत्र में नहीं नहाने, सेल्फी, स्टन्ट आदि नहीं दिखाने के विद्यालयों में निर्देश जारी किए है।

 

 

 

उन्होंने परिवर्तित बजट 2024-25 के तहत सवाई माधोपुर जिले के लिए की गई घोषणाओं को राज्य सरकार की मंशानुरूप शीघ्र मूर्त रूप प्रदान करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए इसमें आ रही समस्याओं व बाधाओं को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, यूआईटी सचिव बृजेन्द्र मीना, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, आयुक्त नगर परिषद फतेह सिंह मीना, अधीक्षण अभियंता हरीश चन्द मंगल, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरिसिंह मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !