Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान स्थापना दिवस के दिन डॉक्टरों ने सभी अस्पताल बंद करने का किया आह्वान

राजस्थान राज्य कल बुधवार यानि 30 मार्च 2022 को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। राजस्थान स्थापना दिवस को लेकर इसकी तैयारियां जोरों पर है। वहीं, स्थापना दिवस पर राजधानी के निजी अस्पताल व नर्सिंग होम्स के डॉक्टरों ने काम करने का बहिष्कार किया है। राज्य में निजी अस्पतालों में डॉक्टरों पर हो रहे हमलों को लेकर डॉक्टरों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है।

 

जानकारी के अनुसार राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में स्थित आनंद अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद पुलिस द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज करने एवं दौसा में डॉक्टर अर्चना शर्मा की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डॉक्टरों ने ठीक राजस्थान स्थापना दिवस के दिन पहले साफ कर दिया है की जब तक दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह बाहरी मरीजों को अस्पतालों में नामांकन नहीं लेंगे।

 

Doctors closed private hospitals and nursing home due to suicide case of dr archana sharma on Rajasthan Foundation Day

 

प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी ने कल बुधवार को जयपुर में मेडिकल सेवाएं बंद का ऐलान किया है।  साथ ही दोषियों पर 302 में मामला दर्ज करने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मेडिकल सेवाएं बंद रखने में सेवारत चिकित्सक संघ ने भी समर्थन दिया है। सोसायटी के सेक्रेटरी डॉ. विजय कपूर ने बताया कि इस बंद के तहत सभी निजी अस्पताल बंद रहेंगे एवं  अस्पताल में सिर्फ भर्ती मरीज़ों को ही देखा जाएगा।

 

डॉ. विजय ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करके जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही विजय कपूर ने बताया कि इस घटना के लिए ज़िम्मेदार पुलिस कर्मियों एवं परिजनों के विरूद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने एवं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट,2008 के तहत कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में यह आंदोलन तेज किया जाएगा। संपूर्ण स्थिति का जायजा लेने और आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए कल बुधवार प्रात: 10 बजे जयपुर के सभी चिकित्सक जेएमए सभागार में एकत्रित होंगे।

 

 ये भी पढ़ें:- निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या

 

निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !