Thursday , 5 November 2026
Breaking News

कोटा की पंखों पर जाली वाली वीडियो फे*क, प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई

कोटा: कोटा (Kota) को सोशल मीडिया (Social Media) पर बदनाम करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें छत पर लगे पंखे जालीनुमा ढांचे में कैद दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कोटा (Education City Kota) के हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों से जोड़कर दावा किया जा रहा है कि बढ़ते सुसा*इड मामलों को रोकने के लिए ऐसे इंतजाम किए गए हैं।

Kota viral video of nets on wings of fan, administration will take strict action

हालांकि जिला प्रशासन और कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने इस दावे को पूरी तरह फ*र्जी और भ्रा*मक बताया है। हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने कहा कि वायरल वीडियो का कोटा से कोई संबंध नहीं है और शहर के किसी भी हॉस्टल या पीजी में इस तरह की जालियां नहीं लगाई गई हैं। उन्होंने इसे कोटा की छवि खराब करने की साजिश बताया है।

प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि वीडियो किसी अन्य स्थान का है, जिसे गलत तरीके से कोटा के नाम से प्रचारित किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि ऐसे वीडियो शेयर न करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार यह वीडियो नीट परीक्षा (NEET Exam) और एडमिशन सीजन के दौरान वायरल हुआ है।

हॉस्टल संचालकों का मानना है कि कोटा में बढ़ती छात्र संख्या के बीच शहर की छवि खराब कर अभिभावकों और छात्रों में डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं छात्र सुरक्षा को लेकर कोटा के हॉस्टल और पीजी में पहले से एंटी-हैंगिंग डिवाइस, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम समेत कई सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की जा चुकी हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Panchayati raj election bonli bamanwas malarna dungar khandar sawai madhopur news vikalp times

सवाई माधोपुर: 145 पंचायतों में चुनावी घमासान! पंच-सरपंच चुनने उमड़ी भीड़, आज आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) के तीसरे चरण के तहत सवाई माधोपुर …

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !