Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ (Aligarh, Tonk) में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह (Talent Felicitation Ceremony) में कक्षा 1 से 12वीं तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद नईम फलाही (पूर्व संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार) ने विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचा लक्ष्य (Goal) निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत (Hard Work) करने का संदेश दिया।

 

Set high goals, and achieve success through hard work Dr. Mohammed Naeem Falahi Aligath Tonk News Vikalp Times

 

डॉ. मोहम्मद नईम फलाही (Dr. Mohammed Naeem Falahi) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साधनों का अभाव कभी भी करियर (Career) में आगे बढ़ने की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए। सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी स्टडी पर फोकस करने की सलाह दी और पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए जरूरी आदतों, अनुशासन और समय प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी यूडी खान (IAS UD Khan) और उनियारा उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

फाउंडेशन के चेयरमैन जाकिर मियां जुबेरी (Zakiya Miya Zuberi) ने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा (Education) के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़े। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन वर्ष 2021 से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए भी काम कर रहा है।

संस्था की ओर से शिक्षा के साथ गरीब, विधवा और असहाय परिवारों को राशन, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, अभिभावकों और फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनियारा उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने की।

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीणा, साबिर मियां जुबेरी, एडवोकेट सलीम जुबेरी, मुस्लिम मुसाफ़िर खाना टोंक के अध्यक्ष एवं मुस्लिम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर सचिव शब्बीर खान, अलीगढ़ पुलिस थाना एएसआई जयनारायण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !