Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का हुआ समापन

जयपुर: ‘पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड’ की थीम पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में गत शुक्रवार को सम्पन्न हुई दो दिवसीय ‘स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस’ के तकनीकी सत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों के प्रेजेंटेशंस, ग्रुप डिस्कसंस, खुली चर्चाओं और क्वेश्चन-आंसर सेशंस में चिंतन-मनन के निष्कर्षों के आधार पर प्रदेश में और बेहतर पुलिसिंग का रोडमैप तैयार किया गया है। कॉन्फ्रेंस में आए सुझावों और अनुशंसाओं से प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग के लिए नीति निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
State level police officers conference concludes in jaipur
डीजीपी ने बढ़ाया पुलिस टीम का मनोबल:
कांन्फ्रेंस के दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने कहा कि कॉन्फ्रेंस के सेशंस में गहन मंथन से कई महत्वपूर्ण सुझाव निकलकर सामने आए हैं। पुलिस मुख्यालय के स्तर से इन सुझावों और अनुशंषाओं को समाहित करते हुए एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।
इसे आने वाले दिनों में अंतिम रूप देकर उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। साहू ने तकनीकी सत्रों के दौरान प्रदेश में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए प्रदेश की पुलिस टीम की सक्सेस स्टोरीज और केस स्टडीज की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों और उनके फॉलोअर्स को तलाशने, संदिग्धों की पहचान और अन्य लिंकेजेज की पड़ताल जैसी कार्रवाइयों को लगातार जारी रखा जाए।
‘डिजिटल सिटीजन’ तैयार करने के लिए साझा कैंपेन का सुझाव:
ऑर्गेनाइजेशन कमेटी की चेयर पर्सन एवं एडीजी (ट्रेनिंग) मालिनी अग्रवाल ने बताया कि कांफ्रेंस के अंतिम दिन साइबर सिक्योरिटी, डार्क वेब, साइबर क्रा*इम इंवेस्टिगेशन एवं क्रिप्टो करेंसी के विषयों पर एडीजी (टी एंड टी) बिपिन कुमार पांडे के नेतृत्व में आईजी साइबर क्रा*इम शरत कविराज के साथ पुलिस ऑफिसर्स ने ग्रुप प्रजेंटेशन दिया।
इस सत्र की अध्यक्षता डीजी (एसीबी) रवि प्रकाश मेहरड़ा ने की। इस सत्र में यह बात प्रमुख रूप से उभरकर आई कि आने वाले समय में साइबर अप*राधों की रोकथाम के लिए प्रदेश में डिजिटल लिटरेसी और अवेयरनेस के लिए कैंपेन चलाते हुए नागरिकों को ‘डिजिटल सिटीजन’ के तौर पर सक्षम बनाने की जरूरत है। इसके लिए सभी स्तरों पर साझा प्रयास किए जाएं।
एजीटीएफ की सक्रियता से संगठित अपराधों पर नकेल:
‘इमर्जिंग ट्रेंड्स ऑफ क्रा*इम इन राजस्थानः इवोलविंग ए यूनिफाइड स्ट्रेटेजी टू कॉम्बेट इंटर एंड इंट्रा स्टेट गैंग्स’ पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन की अगुआई में आईजी क्राइम ब्रांच प्रफुल्ल कुमार और पुलिस ऑफिसर्स की टीम द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन में प्रदेश में संगठित अप*राधों की पृष्ठभूमि, मौजूदा परिदृश्य और उस पर नियंत्रण के लिए गत महिनों में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पेपरलीक पर एसआईटी के एक्शन से लौटा युवाओं में विश्वास:
डीजीपी साहू की अध्यक्षता में आयोजित ‘कॉपिंग विद चैलेंजेस ऑफ चीटिंग इन कॉम्पीटीटिव एक्जामिनेशनः नीड फोर मल्टी डाइमेंशनल अप्रोच’ सेशन में एटीएस एवं एसओजी के एडीजी वीके सिंह के नेतृत्व में दिए गए प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा गत 16 दिसम्बर को इस मामले में गठित एसआईटी की सतत और प्रभावी कारर्वाइयों के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।
एडीजी सिंह ने बताया कि एसआईटी की कार्रवाइयों से जो लर्निंग हुई है, उसे अन्य प्रदेशों के साथ भी साझा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पेपरलीक के मामलों की जानकारी देने के लिए एसओजी द्वारा जो हेल्पलाइन बनाई गई है, उस पर युवा और आमजन खुलकर तथ्यों के साथ में उपयोगी सूचनाएं साझा करते हैं।
इन सत्रों में भी हुई खुली चर्चा:
क्रा*इम अगेंस्ट वीमन, चिल्ड्रन एंड अदर वीकर सैक्शन पर सेशन का आयोजन डीजी (साइबर अप*राध एवं एससीआरबी) हेमंत प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रजेंटेशन एडीजी (सिविल राइट्स) भूपेन्द्र साहू के साथ बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश एवं बीकानेर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम की टीम ने दिया।
सत्र को एडीजी (हाऊसिंग) बिनिता ठाकुर ने मॉडरेट किया। रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट पर आयोजित सेशन का आयोजन डीजीपी यू आर साहू की अध्यक्षता में हुआ। इसमें  एडिशनल कमिश्नर (ट्रैफिक) प्रीति चंद्रा और पुलिस अधिकारियों के समूह ने प्रस्तुतीकरण दिया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !