Saturday , 5 September 2026
Breaking News

केंद्रीय बजट 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है। निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का जोर औद्योगिक विकास को बढ़ाना है और पिछले साल 15 अगस्त के बाद से 350 से अधिक आर्थिक सुधार किए गए है। वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक विकास को तेज करने और बनाए रखने के लिए मैं छह क्षेत्रों में सुधार करने का प्रस्ताव करती हूं – सात रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफ़ैक्चरिंग को बढ़ाना, पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से नया करना, चैंपियन एमएसएमई बनाना, इंफ्रा को बढ़ावा देना, लंबी अवधि की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना, शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना। उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 में अगले 5 वर्षों में बायोफार्मा में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

 

Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman's Budget speech

 

रेयर अर्थ के लिए वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा:

-ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रेयर अर्थ के लिए स्पेशल कॉरिडोर

– इस कॉरिडोर का नाम होगा रेयर अर्थ मैग्नेट कॉरिडोर

– इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हज़ार करोड़ रुपये का प्रस्ताव

– कंटेनर मैन्युफ़ैक्चरिंग के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपये का प्रस्ताव

– एसएमई सेक्टर के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपये का ग्रोथ फ़ंड

– माइक्रो एंटरप्राइज़ेज के लिए 2 हज़ार करोड़ रुपये दिए जाएंगे

– अगले 5 साल में 100 नए वाटर-वे

– युवाओं के प्रशिक्षण के लिए कई केंद्र बनाने का भी प्रस्ताव

– 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव

इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026-2027 को मंज़ूरी दी। केंद्र सरकार के तमाम मंत्रियों ने एक अच्छे बजट की उम्मीद जताई है। वहीं विपक्ष ने कहा है कि उन्हें बजट से ज्यादा उम्मीद नहीं है। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बजट अच्छा ही होगा। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बोलीं मुझे ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन देखते हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !