Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुंबई ह,वाई अड्डे पर एयर इंडिया और इंडिगो विमान के विंग टकराए, टला बड़ा हा*दसा

मुंबई: मंगलवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स के सिरे आपस में टकरा गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मामले में विमानन नियामक डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने भी बयान जारी किया है। डीजीसीए के मुताबिक तीन फरवरी 2026 को मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 डिपार्चर से पहले एम4 की ओर खड़ी थी। वहीं इंडिगो की फ्लाइट A320 लैंडिंग के बाद उसी ओर बढ़ रही थी।

Wings of Air India and Indigo planes collide at Mumbai airport

डीजीसीए के अनुसार टैक्सीइंग के दौरान दोनों विमानों के दाएं विंगटिप्स आपस में टकरा गए। हालांकि, अब दोनों ही एयरक्राफ्ट को जांच के लिए भेज दिया गया है। डीजीसीए ने बताया है कि मुंबई ऑफिस से अधिकारी जांच के लिए साइट पर पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एयर इंडिया के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि फ्लाइट संख्या AI2732 मुंबई से कोयंबटूर जा रही थी और देरी से उड़ान भर रही थी। टेकऑफ से पहले जब ये विमान टैक्सीवे में इंतजार कर रहा था, तभी दूसरी एयरलाइन के विमान से संपर्क में आ गया।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों एयरक्राफ्ट के विंगटिप्स संपर्क में आए, नतीजतन हमारे विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा। एहतियाती तौर पर विमान को बाकी तकनीकी जांच के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद से मुंबई पहुंचे उनके विमान की विंगटिप टैक्सींग के वक्त दूसरे विमान के विंगटिप से संपर्क में आ गई। प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों को पार्किंग के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एयरक्राफ्ट की जांच चल रही है। प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को फौरन सूचित किया गया और इस मामले की जांच चल रही है। ये घटना मंगलवार शाम साढ़े सात बजे मुंबई एयरपोर्ट की है, जिसे भारत के सबसे व्यस्ततम हवाईअड्डों में से एक माना जाता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !