Saturday , 11 July 2026
Breaking News

नीट 2026 की परीक्षा हुई रद्द, पेपर लीक के आरोप के चलते लिया फैसला

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई नीट 2026 की परीक्षा (NEET Exam 2026) को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दिया है। एनटीए ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है। एनटीए ने कहा है कि इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करवाया जाएगा। नई परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक चैनलों पर जारी किया जाएगा।
NEET 2026 exam cancelled
एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है की भारत सरकार ने इस मामले को पूरी जांच के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। एनटीए इस जांच में पूरा सहयोग करेगी और सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराएगी। एनटीए ने बताया की दोबारा परीक्षा देने के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी और कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले से जमा की गई फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा एनटीए के अपने संसाधनों से कराई जाएगी।

राहुल गांधी ने परीक्षा पर उठाए थे सवाल:

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को नीट परीक्षा (NEET Exam) पर सवाल खड़े किए थे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर लिखा था की मैंने नीट 2026 (NEET 2026) पेपर लीक की खबर सुनी। यह अब कोई परीक्षा नहीं रही। नीट (NEET) अब एक नीलामी बन गई है। परीक्षा से 42 घंटे पहले ही व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर कई सवाल बेचे जा रहे थे।

22 लाख से ज्यादा बच्चों ने पूरे साल, रातों की नींद हराम करके, दिन-रात एक करके पढ़ाई की और एक ही रात में, उनका भविष्य सरेआम बाजार में नीलाम कर दिया गया। यह पहली बार नहीं हुआ है। 10 सालों में, 89 पेपर लीक, 48 बार दोबारा परीक्षा। हर बार वही वादे, और फिर वही चुप्पी। राहुल गांधी ने लिखा की मोदी (PM Modi) जब आप हर नाकामी को जनता पर डाल देते हैं, तो उसमें गरीबों के बच्चों का भविष्य भी शामिल हो जाता है। 22 लाख बच्चों का भरोसा टूट गया है और भारत के युवाओं के सपनों के लिए मोदी सरकार से बड़ा खतरा कोई नहीं है।

इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी सवाल खड़े किए थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Aditi Mangal Birthday Celebration as blood donation camp in Sawai Madhopur Vikalp Times

जन्मदिन को बनाया यादगार, पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी किया प्रेरित

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा द्वारा संस्था के स्थापना दिवस …

Retired bank manager donates 10 lakh for the development of a government school Binjari Sawai Madhopur Vikalp Times

10 लाख के दान से चमकेगा सवाई माधोपुर का यह सरकारी स्कूल, सरकार भी देगी 15 लाख

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग (Education Department) की संयुक्त पहल …

Vanshika Garg Jaipur Case family issues an open warning to the government of Rajasthan Jaipur Vikalp Times

वंशिका ह_त्याकांड: जन्मदिन पर छलका परिवार का दर्द, परिवार ने सरकार को दी खुली चेतावनी

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर क्षेत्र से लापता होने के बाद मृ*त मिली …

Security stepped up in Ranthambore ahead of the rains in Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बारिश से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, श्रद्धालुओं और वन्यजीवों के लिए खास तैयारी

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : मानसून (Monsoon) के आगमन को देखते हुए रणथंभौर टाइगर …

Major action following the Phalodi bus accident in Kota Vikalp Times

फलोदी बस हादसे के बाद बड़ा एक्शन! कोटा में 2 स्लीपर बसें सीज, कई पर कार्रवाई

कोटा: फलोदी बस हादसे (Phlodi Bus Accident) के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !