मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी (Seoni) जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। घंसौर थाना क्षेत्र के खजरी गांव में एक जेठ ने अपनी नई नवेली भाभी के साथ जबरदस्ती (बला*त्कार) करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने कु*ल्हाड़ी से ह*मला कर उसकी ह*त्या कर दी। मृ*तका की पहचान 23 वर्षीय सरिता मरकाम के रूप में हुई है, जिसकी शादी 12 दिन पहले ही बबलू मरकाम से हुई थी।

घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि तभी बड़े भाई ने घर का दरवाजा बंद कर सरिता के साथ दु*ष्कर्म की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में कु*ल्हाड़ी से गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौ*त हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया