Friday , 10 July 2026
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया, जबकि पहले भी परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं।

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए इस बात पर चिंता जताई कि पेपर लीक के कारण नीट परीक्षा (NEET Exam 2026) को रद्द करना पड़ा। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की ओर से दायर याचिकाओं में NTA को हटाकर नई स्वतंत्र परीक्षा एजेंसी बनाने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने NTA को निर्देश दिया कि वह 14 नवंबर 2024 को गठित मॉनिटरिंग कमेटी की स्थिति और उसकी सिफारिशों पर उठाए गए कदमों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे।

कोर्ट ने पूर्व इसरो चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन को भी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।दरअसल, 2024 के नीट यूजी (NEET) पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने हाई-पावर्ड कमेटी का गठन किया था, जिसकी अध्यक्षता डॉ. के. राधाकृष्णन ने की थी। इस कमेटी को परीक्षा प्रणाली को मजबूत और पारदर्शी बनाने के सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गौरतलब है कि इस बार भी पेपर लीक के आरोपों के बाद केंद्र सरकार और NTA ने 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा (NEET UG) को रद्द कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट इस पूरे मामले में परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने पर जोर दे रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Aditi Mangal Birthday Celebration as blood donation camp in Sawai Madhopur Vikalp Times

जन्मदिन को बनाया यादगार, पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी किया प्रेरित

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा द्वारा संस्था के स्थापना दिवस …

Retired bank manager donates 10 lakh for the development of a government school Binjari Sawai Madhopur Vikalp Times

10 लाख के दान से चमकेगा सवाई माधोपुर का यह सरकारी स्कूल, सरकार भी देगी 15 लाख

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग (Education Department) की संयुक्त पहल …

Vanshika Garg Jaipur Case family issues an open warning to the government of Rajasthan Jaipur Vikalp Times

वंशिका ह_त्याकांड: जन्मदिन पर छलका परिवार का दर्द, परिवार ने सरकार को दी खुली चेतावनी

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर क्षेत्र से लापता होने के बाद मृ*त मिली …

Security stepped up in Ranthambore ahead of the rains in Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बारिश से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, श्रद्धालुओं और वन्यजीवों के लिए खास तैयारी

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : मानसून (Monsoon) के आगमन को देखते हुए रणथंभौर टाइगर …

Major action following the Phalodi bus accident in Kota Vikalp Times

फलोदी बस हादसे के बाद बड़ा एक्शन! कोटा में 2 स्लीपर बसें सीज, कई पर कार्रवाई

कोटा: फलोदी बस हादसे (Phlodi Bus Accident) के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !