Saturday , 5 September 2026
Breaking News

निरंकारी मिशन के 272 शिविरों में हुआ रक्तदान

निरंकारी मिशन के 272 शिविरों में 50 हजार यूनिट रक्त हुआ एकत्रित 

मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो हमारा जीवन ऐसी ही भावना युक्त जीवन हम सभी ने जीना है यह उक्त उद्गार सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल एवं शेष 272 स्थानों में आयोजित हुए रक्तदान शिविरों को जूम एप द्वारा सामूहिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मीडिया सहायक प्रज्वल प्रजापति ने बताया कि सत्गुरू माता ने कहा कि बाबा गुरबचन सिंह के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।
Blood donation happen in 272 camps of Nirankari Mission
इसके अतिरिक्त सत्गुरू माता ने बाबा हरदेव सिंह की अहम सिखलाईयों का भी जिक्र किया कि रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा में हम अपना बहुमूल्य योगदान देकर किसी की जान बचा सकते है। मानव एकता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष जहां संपूर्ण देश में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं विशेषतः रक्तदान शिविरों की विशाल श्रृंखला का आरम्भ होता है जो वर्ष भर निरंतर चलता रहता है। इस अवसर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा के अतिरिक्त संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग 272 शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !