Saturday , 5 September 2026
Breaking News

तेज बारिश के चलते जंगल में फंसे श्रद्धालु

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बारिश आफत बन कर बरस रही है। यह करीब पिछले तीन दिनों से कभी तेज तो कभी कम बारिश का दौर लगातार जारी है। जिससे जिले में चारों और पानी-पानी हो गया है। भारी बारिश के चलते रणथम्भौर में पानी तेज आने के कारण रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आवागमन भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार त्रिनेत्र गणेश मंदिर से लौटने वाले करीब 100 श्रद्धालु रास्ते में तेज पानी के कारण फंस गए हैं। रणथम्भौर में आए बरसात के तेज पानी से श्रद्धालुओं का लौटना बहुत मुश्किल हो गया। पानी ज्यादा होने के कारण श्रद्धालु करीब 6 घंटे तक जंगल में ही फंसे रहे। श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

 

Devotees trapped in forest due to heavy rain in ranthambore sawai madhopur

 

 

 

जहां पर उन्होंने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। एसडीआरएफ टीम ने कुछ श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर चढ़कर के जंगल से बाहर निकाला है। अभी भी कुछ श्रद्धालु जंगल के भीतर फंसे है, जो लोग पहाड़ी पर चढ़ने में सक्षम नहीं है। उन्हें एसडीआरएफ की टीम कड़ी मेहनत करके रस्से की सहायता से बाहर निकाला है। आपको बता दे कि यह इलाका टाइगर की टेरिटरी का भी है, ऐसे में वन विभाग की ओर से फंसे लोगों को रात से पहले निकाला एक चुनौती था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !