Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने बलरिया में रात्रि चौपाल कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित व सुगम निस्तारण करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरूवार को पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत बलरिया के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए है। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी राजकीय कार्यालय, विद्यालयों, सड़क मार्गों, रास्ते सार्वजनिक सम्पत्ति है, जिनका सम्पादन आमजन के हितार्थ राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

 

 

उन्होंने सभी नागरिकों से सार्वजनिक सम्पत्ति पर किसी प्रकार का अतिक्रमण व अनावश्यक लेखन आदि अवांछनीय गतिविधियां नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति इस प्रकार की अवांछनीय व अनुचित गतिविधि में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को सभी राजकीय विद्यालयों, छात्रावासों और अन्य कार्यालयों में कार्य करने वाले कार्मिकों की उपस्थिति जांचने के साथ-साथ कार्यालयों में गुणवत्तापरक कार्य सम्पादित कराने के निर्देश दिए है।

 

 

District Collector listened to the problems of the villagers in sawai madhopur

 

 

 

जिला कलक्टर ने तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा नीरज सिंह, ग्राम विकास अधिकारी एवं जेटीए को बलरिया ग्राम पंचायत के सभी राजस्व ग्रामों की सड़कों व रास्तों का सर्वे कर मरम्मत एवं सड़कों के पुर्ननिर्माण होने योग्य कार्यों के प्रस्ताव बनाकर जिला परिषद कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए है। वहीं जोया पुत्री पीर मोहम्मद का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए है। जिला कलक्टर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में पेड़ पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थियों को पांच-पांच पौधे वितरित किए जाएंगे। जिनका रोपण उनके अभिभावकों द्वारा खेत, मेड़ व घर तथा अन्यत्र उपयुक्त स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से पेड़ों का भी अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करने की अपील की है। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा लक्ष्मीपुरा गांव से डाबरा तक के मार्ग पर मौरम गिट्टियां डलवाकर मार्ग सुचारू करने, बैरवा बस्ती से सेणाहाली तलाई तक ग्रेवल सड़क का निर्माण करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, विवाह प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी शिकायते की।

 

 

इस पर जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। रात्रि चौपाल में एसडीएम चौथ का बरवाड़ा दामोदर सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लाखन सिंह, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा नीरज सिंह, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा, सीडीपीओ आईसीडीएस सुमन शर्मा, सरपंच सीमा मीना, पीईईओ बलरिया रामसिंह मीना, उद्यान विभाग चौथ का बरवाड़ा गिर्राज प्रसाद, सहायक कृषि अधिकारी विनोद कुमार जैन, रसद विभाग की ई.आई. पूजा मीना, पशुपालन से प्रीतम सिंह सैनी सहित अन्य अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !