Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलक्टर ने चौथ का बरवाड़ा के 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरूवार को चौथ का बरवाड़ा के सहायक अभियंता 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन का निरीक्षण कर ग्रामीणों को नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश सहायक अभियंता विद्युत विभाग चौथ का बरवाड़ा को प्रदान किए है।

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने परिसर स्थित 132 केवी पावर हाउस में टोंक व सवाई माधोपुर से हो रही इनकमिंग सप्लाई व आउट गोईंग के 6 फीडरों का भी निरीक्षण जिला कलक्टर ने किया। उन्होंने 132 केवी यार्ड, कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा के उपकरणों की भी जांच की। इस दौरान उन्होंने कन्ट्रोल रूम में आउट गोईंग व इनकमिंग फीडरों की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मानसून के दौरान जीएसएस परिसर के उपयुक्त स्थानों पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने के निर्देश भी सहायक अभियंता तेजाराम मीना को दिए है।

 

 

Sawai Madhopur Collector IAS Khushal Yadav inspected 132 KV grid sub station in chauth ka Barwada

 

 

 

देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय चौथ का बरवाड़ा का किया निरीक्षण:-

जिला कलक्टर ने गुरूवार को चौथ का बरवाड़ा के देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया है। इस दौरान आवासीय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जिला कलक्टर को आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में रह गई कमियों एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा दामोदर सिंह, एईएन सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा प्राचार्य को संयुक्त रूप से विद्यालय व छात्रावास भवन के निर्माण के दौरान रह गई कमियों को दूर करवाने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

ताकि आवासीय छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इसी प्रकार उन्होंने राजकीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर में फुटबॉल-वॉलीबॉल का ग्राउण्ड विकसित करने के साथ-साथ मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण करवाने के निर्देश भी दिए है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !