Wednesday , 5 August 2026
Breaking News

डीपीएस स्कूल के बाहर जाम बना मुसीबत, गुस्से में युवक ने फूंकी बाइक

कोटा: कोटा (Kota) के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित कंसुआ इलाके में सड़क जाम से परेशान एक युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक को आग लगा दी। घटना डीपीएस स्कूल के बाहर की बताई जा रही है, जहां सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से रास्ता जाम हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अपने बीमार पिता को अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन सड़क पर खड़ी गाड़ियों के कारण उसे निकलने का रास्ता नहीं मिला।

father-hospital-youth-bike-burn-parking-protest-delhi

युवक ने काफी देर तक हॉर्न बजाया और स्कूल स्टाफ से वाहन हटाने की बात कही, लेकिन कथित तौर पर उसे जवाब मिला कि छुट्टी के बाद ही गाड़ियां हटेंगी। इससे नाराज युवक पहले अपने पिता को घर छोड़कर आया और फिर मौके पर लौटकर अपनी बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गई।

पास में खड़ी एक स्कूटी भी आग की च*पेट में आने लगी, जिसे लोगों ने समय रहते हटा लिया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने स्कूल प्रबंधन पर पार्किंग व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि स्कूल के बाहर रोजाना सड़क जाम की स्थिति बनती है, जिससे आए दिन विवाद होते रहते हैं। वहीं स्कूल संचालक ने कॉलोनीवासियों पर भी सड़क पर वाहन खड़े करने का आरोप लगाया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Account active online money cyber police sawai madhopur 5 aug 26 Vikalp Times

Account Active कराने के नाम पर ठ_गे 1.60 लाख, साइबर पुलिस ने वापस दिलाई पूरी रकम

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले में त्वरित …

Chambal River up baran punjab kota rural police news 05 aug 26 Vikalp Times

कोटा: पुलिस से बचने की कोशिश पड़ी भारी, चंबल नदी में कूदे दो त_स्करों की मौ_त

कोटा: Kota जिले में पुलिस (Kota Police) की नाकाबंदी से बचकर भाग रहे दो कथित …

Major action by IPS officer Sharan Gopinath Kamble 4 police personnel suspended in mining case Vikalp Times

IPS कांबले शरण गोपीनाथ का बड़ा एक्शन, अ_वैध खनन मामले में रातों-रात 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

डीग: Deeg जिले में अ_वैध खनन (Mining) के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस …

Instagram Clothes Shopping money police sawai madhopur 3 aug 26 vikalp times

इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झां_सा देकर युवती से ठ_गी, पुलिस ने 9 हजार 149 रुपए कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले …

Arundhati Chaudhary won gold at the Commonwealth Games, and became Rajasthan's first boxing champion Kota Vikalp Times

102 डिग्री बुखार में लड़ीं अरुंधति चौधरी, कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड, राजस्थान की पहली बॉक्सिंग चैंपियन बनीं

कोटा: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) की बेटी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !