Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अमेरिका और भारत की ‘ट्रेड डील’ पर जाने किसने क्या कहा

नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की संभावनाओं के बीच अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीयूष गोयल समेत कई शीर्ष नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए यह बड़ा दिन है, क्योंकि व्यापार समझौता 18 प्रतिशत के काफी कम टैरिफ के साथ तय हो गया है। इससे व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और दोनों देशों की साझा वृद्धि का रास्ता खुलेगा।

Know who said what on the US-India trade deal

विदेश मंत्री एस जयशंकर, जोकि इस समय अमेरिका दौरे पर हैं, उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस डील से दोनों अर्थव्यवस्थाओं में ज्यादा नौकरियां बनेंगी, विकास को गति मिलेगी और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट किया कि अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं। भारत और अमेरिका मिलकर शांति और विकास के लिए काम करने की बड़ी क्षमता रखते हैं। दोनों देशों की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों देश मिलकर तकनीक का सह-निर्माण कर सकते हैं और ऐसे समाधान विकसित कर सकते हैं जिनसे दुनिया को फायदा होगा। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए उज्ज्वल भविष्य लेकर आएगा। यह एक विन-विन डील है। दोनों देशों के नागरिकों और उद्योगों को इससे बड़ा लाभ होगा।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा कि यह समझौता किसानों, एमएसएमई, उद्यमियों और कुशल कामगारों के लिए अभूतपूर्व अवसर खोलेगा, जिससे वे दुनिया के लिए मेक इन इंडिया, दुनिया के लिए डिजाइन इन इंडिया और दुनिया के लिए इनोवेट इन इंडिया कर सकेंगे। इससे भारत को अमेरिका से तकनीक हासिल करने में मदद मिलेगी। यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक मोड़ है जो भारत-अमेरिका रिश्तों को नया आकार देगा और विकसित भारत 2047 की यात्रा को तेज़ करेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !