Saturday , 26 September 2026
Breaking News

डिलीवरी के बाद महिलाओं की मौ*त का मामला, जिन दवाओं का इस्तेमाल हुआ, उस पर प्रदेश भर में रोक

कोटा: कोटा (Kota) के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल (New Medical College Hospital Kota) में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 प्रसूताओं (Maternity) की मौ*त और 4 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में ड्र*ग डिपार्टमेंट ने जांच तेज कर दी है। राजस्थान के ड्र*ग कंट्रोलर अजय फाटक गुरुवार शाम जयपुर से कोटा पहुंचे और अस्पताल में करीब 12 घंटे तक जांच की। टीम ने वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर (OT) और दवाओं के स्टोरेज की स्थिति का जायजा लिया।

Maternity Tablets Investigation New Medical College Hospital Kota News 08 May 26

साथ ही अस्पताल में स्टरलिटी और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की भी जांच की गई। मौके से दवाओं, फ्लूड और मेडिकल कंज्यूमेबल्स के कुल 23 सैंपल लिए गए हैं। ड्र*ग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि जिन दवाओं का इस्तेमाल कोटा के अस्पताल में किया गया था, उनके उसी बैच के उपयोग पर पूरे राजस्थान में रोक लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

जांच में दवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ ओटी, लेबर रूम और वार्ड की व्यवस्थाओं को भी शामिल किया गया है। फिलहाल अन्य प्रसूताओं में इस तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। फाटक ने माना कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अस्पताल में स्टैंडर्ड गाइडलाइन के तहत सुधार की जरूरत है, ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !