Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

आरपीएससी ने डमी कैंडिडेट एवं अयोग्य आवेदकों को रोकने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किया बदलाव

राजस्थान लोक सेवा आयोग डमी कैंडिडेट एवं अयोग्य आवेदकों को रोकने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहा है। आगामी भर्तियों के लिए जारी किये जाने वाले विज्ञापनों के साथ ही यह बदलाव भी लागू हो जाएंगे। आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोजित पात्रता जांच अर्थात विज्ञापित पदों के विरूद्ध चयनित दो गुणा अभ्यर्थियों के दस्तावेजो की जांच में डमी कैंडिडेट के कई प्रकरण सामने आए। इनमें से कतिपय प्रकरणों में प्रवेश-पत्र में फर्जकारी कर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी कैंडिडेट द्वारा परीक्षा देना पाया गया है। इसको रोकने के लिए आयोग द्वारा अभ्यर्थी के फोटो एवं अंगूठा निशान अपलोड करने संबंधी आवश्यक बदलाव ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किए गए हैं। इसी प्रकार अभ्यर्थियों के पास वांछित शैक्षणिक अर्हता एवं अनुभव नहीं होने के बावजूद उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर दिए जाते हैं, ऐसे प्रकरणों के संबंध में भी आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
फोटो संबंधी निर्देश :- अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन-पत्र में धुंधली फोटो अपलोड नहीं करने एवं आवेदन अवधि के दौरान की नवीनतम फोटो जिस पर दिनांक भी उल्लेखित हो को ही अपलोड करने के निर्देश जारी किये गये हैं। इसी अपलोड की गयी फोटो को परीक्षा केन्द्र में उपस्थिति-पत्रक पर चस्पा करने के लिए साथ लाना होगा एवं अन्य फोटो को मान्य नहीं किया जायेगा। कालान्तर में इसी फोटो को काउंसलिंग/साक्षात्कार के समय विस्तृत आवेदन-पत्र में भी उपयोग में लेना होगा। अर्थात ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड की गई नवीनतम फोटो से अन्य /असमान फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी।
RPSC made changes in the online application process to prevent dummy candidates and ineligible applicants
अंगूठा निशानी संबंधी निर्देश:- ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थी को स्वयं के हस्ताक्षर के साथ ही अब बांये हाथ की अंगूठा निशानी को स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में अभिजागर के सामने अभ्यर्थी की पुनः अगूंठा निशानी ली जायेगी ताकि प्रतिरूपण के मामलो में त्वरित कार्यवाही की जा सके।
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी निर्देश:- अभ्यर्थी के द्वारा आवेदन की तिथि तक अर्जित अनुभव को भर्ती विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में तैयार कर ऑनलाइन आवेदन के समय ही अपलोड करना होगा, अन्यथा आवेदन-पत्र स्वीकार ही नहीं किया जायेगा एवं ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि तक अर्जित वांछित अनुभव प्रमाण, अभ्यर्थी द्वारा अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र नहीं होगा।
अन्य विवरण अपडेट करने संबंधी निर्देश:- ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड में दर्ज प्रविष्टि यथा स्वयं का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि व लिंग को जाँच/परख ले क्योंकि वन टाइम रजिस्ट्रेशन में सूचना स्वतः प्राप्त कर ली जाती है। यदि आधार कार्ड में लगी हुई फोटो 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आधार कार्ड में त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि तथा फोटो को अपडेट कर लें ताकि सही सूचना आवेदन-पत्र में दर्ज हो सके एवं परीक्षा आयोजन के समय प्रवेश-पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आधार कार्ड में लगी हुई फोटो से किया जा सके।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !