Monday , 14 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: 231 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) के नतीजों (Nikay Chunav Results) का इंतजार अब खत्म हो गया है। सवाई माधोपुर नगर परिषद (Sawai Madhopur Nagar Parishad) के 60 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 231 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। साहूनगर स्थित राजकीय विद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। सुरक्षा और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया गया।

 

Sawai Madhopur Nagar Parishad Election Results Fate of 231 candidates to be decided today Vikalp Times

 

मतगणना शुरू होने से पहले सुबह करीब 7:30 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतों की गिनती शुरू की गई। अब वार्डवार एक-एक करके चुनाव परिणाम सामने आएंगे, जिससे प्रत्याशियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

9 सितंबर को हुआ था मतदान:

सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) नगर परिषद (Nagar Parishad) के लिए पहले चरण में 9 सितंबर को मतदान (Voting) कराया गया था। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। मतदान के बाद से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक परिणाम को लेकर लगातार आंकलन में जुटे हुए थे।

चार वार्डों पर खास नजर:

नगर परिषद के कुछ वार्डों के परिणामों को लेकर राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा है। वार्ड 18, 22, 55 और 56 में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इन वार्डों में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवारों और नेताओं से जुड़े प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसके चलते इन सीटों के नतीजों पर सभी की नजर है।

नतीजों के साथ बदलेंगे बाड़ेबंदी के समीकरण:

मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने समर्थक पार्षद प्रत्याशियों को लेकर बाड़ेबंदी शुरू कर दी थी। अब मतगणना के बाद तस्वीर साफ होने के साथ ही बाड़ेबंदी के समीकरण भी बदलने की संभावना है।

जो प्रत्याशी चुनाव हार जाएंगे, उनके घर लौटने का सिलसिला शुरू होगा, जबकि जीतकर आने वाले पार्षद आगे सभापति के चुनाव में मतदान करेंगे। ऐसे में आज आने वाले परिणाम न केवल वार्डों की तस्वीर बदलेंगे, बल्कि नगर परिषद में बोर्ड गठन की दिशा भी तय करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Electric Shock selu Sawai Madhopur 24 Aug 26 Vikalp Times

करंट लगने से झुलसे जगपाल मीना ने तोड़ा दम, सेलू गांव में शोक

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के सेलू गांव निवासी जगपाल मीना की 33 हजार वोल्टेज …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !