Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सूरवाल की बेटियों ने किया रणथंभौर टाइगर सेंचुरी का भ्रमण

हमारी बेटियां नही है किसी से कम, हौंसला एवं उचित मार्गदर्शन मिले तो हर लक्ष्य आसान

 

 

‘‘हमारी लाडो’’नवाचार के तहत स्कूलों में पहुंच इंजिनियर्स एवं अधिकारियो ने बेटियों को दिया संम्बल

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जिले की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा बेटियो को सफलता के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी देने व हौंसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ जिले में एक बड़ा अभियान बनता जा रहा है। इस अभियान ने बेटियों की झिझक दूर हो रही है, वहीं बेटियों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर निर्माण के लिए जानकारी मिलने से उनका आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

 

 

 

नवाचार के तहत आज शनिवार को सूरवाल स्कूल की बेटियों ने रणथंभौर टाइगर सेंचुरी का भ्रमण कर वन्य जीवों की स्वच्छंद अठखेलियों को निहारा वहीं, प्रकृति के सौंदर्य को देखकर बेटियां अभिभूत हुई। बेटियों को वन कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जैव विविधता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बेटियों ने सवाल जवाब कर वन एवं वन्य जीवों से जुड़ी जिज्ञासाओं को शांत किया। नवाचार के तहत इस बार के शनिवार को जिला कलेक्टर ने पीएचईडी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचएम, जेवीवीएनएल सहित अन्य विभागों में कार्यरत अभियंताओं/इंजिनियार्स को विशेष निर्देश देकर बेटियों को तकनीकि जानकारियां देने के निर्देश दिए थे।

 

 

 

कलेक्टर के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में इंजिनियर्स एवं अधिकारियों ने पहुंचकर बेटियों से संवाद किया तथा सफलता के टिप्स दिए। बेटियों से संवाद कर उनके साथ जानकारियां साझा की व बेटियों में स्वालंबन के गुण पैदा करने का प्रयास किये। शनिवार को‘ ‘हमारी लाडो’’ कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अधिकारियों ने बेटियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। वक्ताओं ने कहा हमारी बेटियां नही है किसी से कम, हौंसला एवं उचित मार्गदर्शन मिले तो हर लक्ष्य आसान है। सवाई माधोपुर ब्लॉक के राउमावि खटुपुरा एवं डूंगरी में हमारी लाडो के तहत बेटियों से संवाद कार्यक्रम हुआ।

 

 

खटुपुरा में पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता आरके मीना, बिजली निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, जलदाय एक्सईएन हरज्ञान मीना और सहायक अभियंता सरजन सिंह सहित अन्य अभियंताओं एवं शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने तकनीकि क्षेत्र की जानकारियां देने के साथ ही इसमें कॅरियर निर्माण के संबंध में बेटियों के सवालों के जवाब दिए। ब्लॉक खंडार के राउमावि कोसरा छारेटा में उपखंड अधिकारी खंडार बंशीधर योगी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लेकर बेटियों को जीवन मे आगे बढ़ने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत का पाठ पढ़ाया। इसी प्रकार खंडार के चितोला क्यारदा स्कूल में भी हमारी लाडो कार्यक्रम में बेटियों से संवाद किया गया।

 

surwal daughters visited ranthambhore national park

 

ब्लॉक बौंली के राउमावि भूखा एवं बहतेड़ में आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सक कृष्णावतार शर्मा ने बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं रोजगार के संबंध में जागरूक किया। वहीं सीबीईओ गोविंद बंसल ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार, बालिका सुरक्षा कानून, पॉक्सो एक्ट, आत्म रक्षा के बारे में जानकारी दी। गंगापुर ब्लॉक के पावटा गद्दी एवं खानपुर बडौदा स्कूल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर नवरतन कोली सहित वक्ताओं ने सृजनशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए बेटियों को प्रेरित किया तथा पहला सुख निरोगी काया का संदेश देते हुए दिनचर्या के बारे में जानकारी दी।

 

 

यहां बेटियों को डिक्शनरी भेंट की गई। इसी प्रकार ब्लॉक बामनवास के सुमेल स्कूल में अतिथियों नन्हे बेटियां को जीवन के अनुभव सुनाये व अनुभवों का लाभ लेने की बात कही। ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा के बलरिया एवं राउमावि चौथ का बरवाड़ा में भी अधिकारियों ने ‘‘हमारी लाडो’’ के तहत बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों की एवं बालिकाओं को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।

 

 

संवाद के दौरान अधिकारियों ने बालिकाओं से कहा कि खुली आंखो से सपना देखने एवं उसे पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत ही एकमात्र रास्ता है। शिक्षा अधिकारियों ने बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं कोर्स के बारे में जानकारी दी। इसी तरह अन्य विद्यालयो में आयोजित हमारी लाडो कार्यक्रम में भी बेटियों को अधिकारियों ने टिप्स देकर सफलता के लिए सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया व बेटियों को कैरियर निर्माण के संबंध में अवसरों की जानकारी दी। अन्य विद्यालयों में हमारी लाडो के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियो का आयोजन हुआ।

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अधिकारियों को हमारी लाडो नवाचार के तहत बेटियों को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए भी प्रेरित किया हुआ है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारिता महिला अधिकारिता सहायक निदेशक रिचा चतुर्वेदी एवं सहायक नोडल अधिकारी एवं एडीईओ मंजू जैन के संयोजकत्व में विद्यालयों में हमारी लाडो अभियान के तहत अन्य कई गतिविधियो का आयोजन भी हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !